SSC CGL ADMIT CARD 2025 टाइपिंग टेस्ट रद्द: नई तारीख और एडमिट कार्ड यहां पाएं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नमस्कार! मैं रुद्राक्ष आपका स्वागत करता हूं ‘अलर्ट जॉब न्यूज़‘ के ‘जोधपुर जॉब अलर्ट‘ पर।
आज हम बात करेंगे “SSC CGL 2024 टाइपिंग टेस्ट” के बारे में। SSC CGL ADMIT CARD 2025 हाल ही में स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएशन लेवल 2024 टाइपिंग टेस्ट रद्द करने का ऐलान किया है। यह टेस्ट अब 31 जनवरी 2025 को दोपहर 1 बजे आयोजित होगा। इस लेख में आपको पूरी जानकारी मिलेगी, जैसे कि नए एडमिट कार्ड, परीक्षा की प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट।

SSC CGL Typing-Test 2025: टाइपिंग टेस्ट रद्द: नई तारीख घोषित

SSC CGL ADMIT CARD 2025: SSC ने 18 जनवरी 2025 को आयोजित हुए टाइपिंग टेस्ट (डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट) को रद्द कर दिया है। आयोग ने यह निर्णय तकनीकी समस्याओं के कारण लिया है, जो विशेष रूप से शिफ्ट- II के दौरान सामने आईं। अब यह टेस्ट 31 जनवरी 2025 को दोपहर 1 बजे आयोजित किया जाएगा। नए एडमिट कार्ड 27 जनवरी 2025 को SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किए जाएंगे।

SSC CGL ADMIT CARD 2025: टेक्निकल गड़बड़ियों के कारण टेस्ट रद्द

SSC CGL Typing-Test 2025: आयोग ने बताया कि 18 जनवरी को दो शिफ्ट में आयोजित टाइपिंग टेस्ट के दौरान तकनीकी समस्याएं हुईं। खासतौर पर, शिफ्ट-II में हुई समस्याओं ने परीक्षा को निष्पक्षता के साथ संचालित करना मुश्किल बना दिया। इसलिए आयोग ने इसे रद्द कर दिया और नए सिरे से परीक्षा कराने का निर्णय लिया।

https://marwadikhabar.in/janvi-modi-bikaner/

SSC CGL Typing-Test 2025: टियर-1 एडिशनल रिजल्ट और टियर-2 परीक्षा

SSC CGL Typing-Test 2025: SSC ने 17 जनवरी 2025 को टियर-1 परीक्षा का एडिशनल रिजल्ट जारी किया। इसमें 25+500 यानी कुल 525 कैंडिडेट्स को टियर-2 परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई। टियर-2 परीक्षा 20 जनवरी 2025 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। टियर-1 की पहली लिस्ट में 18,436 कैंडिडेट्स को जूनियर स्टैटिक्स ऑफिसर के लिए और 2833 कैंडिडेट्स को स्टैटिक्स इन्वेस्टिगेटर Gr.II के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इसके अलावा, 1,65,240 कैंडिडेट्स को टियर-II (पेपर-I) के लिए योग्य माना गया।

SSC CGL ADMIT CARD 2025: ग्रुप ‘B’ और ‘C’ पदों पर चयन

SSC CGL ADMIT CARD 2025: SSC CGL 2024 परीक्षा के माध्यम से ग्रुप ‘B’ और ग्रुप ‘C’ कैटेगरी के कुल 17,727 पद भरे जाएंगे। आयोग ने 5 दिसंबर 2024 को टियर-1 का रिजल्ट जारी किया था, जिसमें योग्य उम्मीदवारों को टियर-2 में शामिल होने का मौका दिया गया। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं।

SSC CGL Typing-Test 2025 Admit Card Check

SSC CGL Typing-Test 2025 Admit Card Download Link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *